घर अंदर घुसकर नाबालिग लड़की को छेड़छाड़ व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी विष्णु गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Vishnu, the accused who barged into a house, molested a minor girl, verbally abused her, and threatened to kill her, has been arrested and sent to jail.

घर अंदर घुसकर नाबालिग लड़की को छेड़छाड़ व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी विष्णु गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सक्ति : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में एक युवक ने घर में घुसकर अकेली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने फ़ौरन सख्त एक्शन लिया. पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, 
मिली जानकार के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को प्रार्थीया थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग बेटी को आरोपी विष्णु चौहान ने 28 अगस्त 2026 के शाम करीब 4 बजे घर अंदर घुसकर अकेली पाकर हाथ बाह पकड़ते हुए छेड़छाड़ किया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.
प्रार्थीया की इस रिपोर्ट पर धारा सदर का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. घटना की जानकारी फौरन पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती (भा.पु.से.) प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश दिया.
पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान दर्ज कराया गया. आरोपी विष्णु चौहान पिता स्व मनोहर लाल चौहान उम्र 25 साल सकिन कोटमी थाना डभरा के खिलाफ जुर्म करने का पुख्ता सबूत पाये जाने के बाद 29 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले, प्र उप निरीक्षक धलेद्र मरावी , सउनि विजय गोपाल यादव, प्र आर 42 राम गिलास लहरे, आर दिलदार निराला, खिलेश्वर साहू, म आर सीमा सिदार का सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी 
विष्णु चौहान पिता स्व मनोहर लाल चौहान उम्र 25 साल सकिन कोटमी थाना डभरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?