नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी रोहन सिंह ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested Rohan Singh Thakur the accused who seduced a minor girl kidnapped her and physically exploited her

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी रोहन सिंह ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : चांपा जिले में पीड़िता ने 10 सितम्बर 2024 को नाबालिग लड़की घर से बिना बताए सुबह 8:30 बजे निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आने से आसपास पता तलाश किए पता नही चला की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 390/ 24 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर मामला जांच कार्यवाही में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान जांच में अपहृता बालिका को आरोपी रोहन राजपूत निवासी मोदी चौक चांपा के पास से बरामद किया गया. महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया. और मामले में धारा 96,64(2)(ड) BNS 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई.
इस मामले के आरोपी रोहन सिंह ठाकुर निवासी मोदी चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पुछताछ किया गया. जिसके द्वारा घटना घटित और जुर्म करना कबुल किए जाने से गिरफ्तार कर 17 सितम्बर 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा, उनि बी एस लकड़ा, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल, आर डिकेस्वर साहू, पदमराज सिंह, छोटे लाल अज्जगले, सचिन एक्का का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb