महासमुंद जिला जेल से फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 120 किमी दूर सरायपाली से पुलिस ने एक कैदी को पकड़ा, तीन अन्य बंदियों की तलाश जारी
Mastermind behind the escape from Mahasamund District Jail arrested; police apprehended one inmate in Saraipali, 120 km away, while the search for three other escapees continues.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुछ दिन पहले सनसनीखेज तरीके से जिला जेल की सुरक्षा को चकमा देकर फरार हुए चारो कैदियों मे से एक कैदी को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है. महासमुंद पुलिस और विशेष टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुडा से एक आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है. इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग ने कुछ राहत की सांस ली है.
कैसे दिया था जेल ब्रेक की घटना को अंजाम?
बीते दिनों महासमुंद जिला जेल के भीतर से कैदियों के फरार होने की इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया था. सुरक्षा व्यवस्था को धेंगा दिखाते हुए इन शातिर कैदियों ने बेहद अनोखे और जोखिम भरे तरीके से जेल की ऊंची दीवारों को पार किया था.
फरार होने के लिए आरोपियों ने जेल के अंदर मिलने वाले कंबलों का इस्तेमाल किया. कैदियों ने कई कंबलों को आपस में मरोड़कर और बांधकर एक मजबूत रस्सियों जैसी संरचना तैयार की थी. इसी अस्थायी कंबल-रस्सी के सहारे वे जेल की सुरक्षा दीवार फांदकर रात के अंधेरे में फरार होने में कामयाब हो गए थे. घटना सामने आते ही जेल के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे. जिसके बाद पुलिस महकमे में तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था.
किन मामलों में बंद थे आरोपी?
जेल से फरार होने वाले चारों कैदी सामान्य अपराधी नहीं थे. बल्कि गंभीर मामलों में जेल की सलाखों के पीछे बंद थे.
* एनडीपीएस (NDPS) के आरोपी: इनमें से तीन कैदी मादक पदार्थों (नशीले पदार्थों) की अवैध तस्करी और खरीद-फरोख्त से जुड़े गंभीर मामलों (NDPS Act) के तहत न्यायिक हिरासत में बंद थे.
* चोरी का आरोपी: चौथा कैदी चोरी के एक आपराधिक प्रकरण में जेल में निरुद्ध था.
सरायपाली के ग्राम अर्जुडा में ऐसे बिछाया गया जाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई विशेष टीमों का गठन किया गया था. पुलिस की ये टीमें लगातार तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से फरार कैदियों की सुरागकशी में जुटी हुई थीं.
इसी दौरान पुलिस को पुख्ता मुखबिर से खबर मिली कि एक फरार कैदी सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अर्जुडा के आसपास छिपे हुए हैं. खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्पेशल टीम ने बिना देर किए ग्राम अर्जुडा में एक सटीक और मजबूत घेराबंदी की. पुलिस की अचानक दबिश से आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया.
अगली वैधानिक कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया है. पुलिस अधिकारियों द्वारा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल से भागने में उन्हें बाहर से किसी ने मदद पहुंचाई थी या नहीं, और वे छिपने के दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में थे. बाकी कैदीयो की भी शीघ्र गिरिफ्तारी की जाएगी. पूछताछ पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर फिर से जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस कामयाब ऑपरेशन से एक बार फिर साबित हो गया है कि कानून के लंबे हाथों से अपराधी बच नहीं सकते.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



