अंधे कत्ल का खुलासा, हत्या को फांसी का रुप देने की रची साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Blind murder exposed conspiracy to convert murder into hanging failed police arrested three accused and sent them to jail
गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़बाहरा जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें भुनेश्वर नेगी की हत्या कर उसे खुदकुशी का रुप देने की साजिश का खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने तीनों कातिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना में इस्तेमाल किए गए डंडा, रस्सी और मृतक की चप्पल को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
आपको बता दें कि बीते 18 जुलाई 2024 को घर से निकला भुनेश्वर नेगी जब वापस नहीं लौटा. तब उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. करीब एक हफ्ते बाद 27 जुलाई को उसका शव मुड़बाहरा के जंगल में एक महुआ के पेड़ से फांसी पर लटका मिला. शव की हालत बेहद सड़ी-गली थी. जिससे पहचान करना मुश्किल था. लेकिन परिवार वालों ने उसके कपड़ों से उसकी पहचान की.
जंगल में ले जाकर की हत्या
शुरुआती जांच में पुलिस ने इस घटना को खुदकुशी माना था. लेकिन गवाहों के बयान और गहन जांच के बाद मामला कत्ल का निकला. गवाहों ने बताया कि 18 जुलाई की रात भुनेश्वर नेगी को बालचंद नेताम, उसके बेटे सोनसाय नेताम और महेश्वर उर्फ गोलू ने मारपीट की थी. गवाहों के मुताबिक तीनों ने पहले भुनेश्वर को आम के पेड़ के पास रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा और फिर उसे जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी.
कत्ल कर महुआ के पेड़ से लटका दिया शव
आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि भुनेश्वर नेगी बालचंद के घर आया था और वहां विवाद हुआ. जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की. कत्ल को खुदकुशी का रुप देने के लिए आरोपियों ने उसे महुआ के पेड़ से लटका दिया. और मोबाइल फोन को नष्ट कर कुएं में फेंक दिया. घटना में इस्तेमाल किए गए डंडा, रस्सी और मृतक की चप्पल को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 302, 201 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. और मामले की आगे की जांच जारी है.
उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा,, उपनिरी. ज्ञायनेश्वर गंगवार, उपनिरी. जयप्रकाश नेताम, सउनि. नीलूराम दिवान, सउिन धनवार ध्रुव, प्रआर. 111 खिलेश्वर कश्यप, प्रआर. 508 हशिचंद्र ध्रुव, आर. 747 कोमल धृतलहरे, आर. 323 सुखसागर नाग, आर. 190 मनीष बेलकर, आर. 673 आलोक शर्मा, आर. 544 कमल मरकाम, आर. 709 राजेन्द्र गायकवाड़, आर. 697 प्रवीण वर्मा, मआर. 531 नीलम यादव व थाना मैनपुर के स्टाफ की सरहनीय भूमिका रही.
1. बालचंद नेताम पिता तीजुराम नेताम उम्र 49 साल
2. सोनसाय नेताम पिता बालचंद नेताम उम्र 21 साल
3. महेश्वर ऊर्फ गोलू पिता ताराचंद नेताम उम्र 29 साल
सभी साकिनान ग्राम साल्हेभाठ थाना मैनपुर जिला गरियाबंद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



