ओवरब्रिज के नीचे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान, लोअर पेंट को फांसी के फंदा बनाकर झूल गया किसान, दोनों मौत संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस
Dead body of a youth found under the over bridge injury marks on the body farmer hanged himself by using lower pants as a noose both deaths are suspicious police engaged in investigation
ओवरब्रिज के नीचे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान
बिलासपुर : यूपी से मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सिरगिट्टी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेल लाइन के पास एक युवक की लाश गुरुवार को मिली है. जिसकी खबर पाकर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने मृतक की पहचान संजय राजपूत के रुप में की है. मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. जो बीते एक साल से शहर में रहकर मजदूरी का काम करता था.
घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान मिले हैं और मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी हैं. मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी.
वही मृतक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को उससे मुलाकात हुई थी. लेकिन उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. जिसके बाद सीधे गुरुवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
लोअर पेंट को फांसी के फंदा बनाकर झूल गया किसान
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटाडीह भुतहा निवासी नकुल पटेल पिता अभिराम पटेल उम्र 38 साल की लाश शाम को लीलागर नदी के किनारे एक तेंदू के पेड़ पर संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दोपहर से घर से बिना किसी को कुछ बताए निकला था. जिसकी लाश उसके ही लोवर से बनी फंदे पर लटकी हुई पाई गई.
ग्रामीणों ने लाश मिलने पर इसकी खबर परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. वही इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



