कवर्धा जिले शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद आगजनी की घटना पर कलेक्टर और एसपी को हटाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया निर्देश

Chief Minister Vishnu Dev Sai gave instructions to remove Collector and SP on the incident of arson after the death of Shivprasad Sahu of Kawardha district

कवर्धा जिले शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद आगजनी की घटना पर कलेक्टर और एसपी को हटाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया निर्देश

रायपुर : कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को  शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद घटित आगजनी में  रघुनाथ साहू की हुई मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कड़ा कदम उठाते हुए कलेक्टर और एसपी को हटाने के निर्देश दिए. साथ ही, रेंगाखार थाना प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को भी बदल दिया गया है. मुख्यमंत्री  ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

डिप्टी CM साव और शर्मा, राजस्व मंत्री वर्मा के साथ पहुँचे लोहारीडीह, मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को सौंपा दस लाख का चेक

कबीरधाम/लोहारीडीह : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शनिवार को कबीरधाम जिले के लोहारीडीह पहुंचे. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक श्रीमती भावना बोहरा और साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ थे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह में मृतक प्रशांत साहू के घर पहुँचकर उनकी मां से मुलाकात की और घटना पर राज्य सरकार की तरफ से गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने स्व प्रशांत साहू की मां को दस लाख रुपए का चेक सौंपा.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना की हर पहलुओं की बारीकी और पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के निर्देश दिए. लोहारीडीह की घटना की हर पहलू की जांच की जाएगी. पीड़ितों और बेगुनाहों को इन्साफ मिलेगा. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
शक के आधार पर जेल में रखे गए सभी ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया. प्रशासन द्वारा लोहारीडीह में ग्रामीणों के घरों में सूखा राशन, दाल, तेल, आलू, सोयाबीन बड़ी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों के पैकेट का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य होते तक विशेष ध्यान देने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb