नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से आठ साल का मासूम बच्चा घायल, ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने स्थानीय निवासी हुए लामबंद
Eight year old innocent child injured due to wall collapse during drain construction local residents mobilized to file a case against the contractor
बिलासपुर : नाली निर्माण को लेकर नगर निगम और ठेकेदार की एक बड़ी लापरवाही सामने आई. जहां पर दीवार गिरने से 8 साल का बच्चा दब गया और गंभीर रुप से घायल हो गया. बच्चे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. घायल मासूम का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. मामला चिंगराजपारा प्रभात चौक सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा ठेकेदार विकास अग्रवाल को सड़क और नाली निर्माण काम दिया गया है. उक्त ठेकेदार के द्वारा यह काम कराया जा रहा है. बीते शुक्रवार की सुबह बालक सिद्धार्थ देवांगन पिता सुभाष देवांगन अपने घर से निकल रहा था. उस वक्त नाली का निर्माण का काम भी हो रहा था. तभी नाली निर्माण के पास की दीवार गिर गई और उसकी चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया. जिसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
इस घटना के बाद स्थानीय और आसपास के लोगों का कहना है कि नगर निगम और ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही से बच्चे की यह हालत हुई है और मना करने के बाद भी वहां नाली का निर्माण का काम किया जा रहा था.
परिजनों का कहना है कि ठेकेदार को मना किया गया था कि जो दीवार है उसे पहले हटा लीजिए. उसके बाद यह आगे के काम करिए. लेकिन ठेकेदार नहीं माना. जिसकी लापारवाही से बच्चा दीवार के चपेट में आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया.
परिजनों का आरोप नाली निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार विकास अग्रवाल के द्वारा घायल बच्चे के इलाज में होने वाले खर्च का वहन करेगा. लेकिन उसके बाद ठेकेदार अपनी बातों से मुकर गया. अब परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कह रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



