जिला स्तरीय जन समस्या निवारण के शिविर में नशे की हालत में पहुंचा BEO धनश्याम प्रसाद बेनर्जी, कलेक्टर ने निलंबन के लिए विभाग को लिखा पत्र
BEO reached the district level public problem solving camp in an intoxicated state the collector got furious after seeing him reprimanded him letter to the department for suspension
कवर्धा/पंडरिया : कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखण्ड के बाघामुडा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बीईओ शराब के नशे में पहुंचे.
मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था. इस दौरान ड्यूटी में तैनात BEO धनश्याम प्रसाद बेनर्जी शराब के नशे में धुत्त होकर शिविर में पहुंचा. जिसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें जमकर फटकार लगाई.
जिसके बाद बीईओ का मेडिकल कराया गया. जिसमें उन्हें अल्कोहल सेवन का दोषी पाया गया. इसके बाद कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को बीईओ को सस्पेंड करने दुर्ग कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा.
भेजे गए पत्र में लिखा है कि बीईओ द्वारा किए गए इस कृत से शासन की छवि धूमिल हुई है. इस तरह बेनर्जी का यह कृत्य प्रथम दृष्टया सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण अपील 1966 के नियम 9 (1) के प्रावधान अनुसार विपरीत पाया गया है. उक्त कृत्य के कारण इन्हे निलंबित किया जाना प्रस्तावित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



