कबीधाम में मुंगेली से लखनऊ जा रही 40 यात्रियों भरी बस में लगी आग, जलकर हुई खाक, लोगों ने कूदकर बचाई जान
Chhattisgarh road accident a bus carrying 40 passengers going from Mungeli to Lucknow caught fire in Kabidham people saved their lives by jumping
कबीरधाम : कबीरधाम में रविवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया. मुंगेली से लखनऊ जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आगरपानी की घाट में जैसे ही बस पहुंची आग लगने का अंदेशा बस ड्राइवर और कंडक्टर को हुआ. उसने फौरन गाड़ी रोकी और एक-एक कर सभी मुसाफिरों को बस से नीचे उतारा. आग के बीच समय रहते ही सभी मुसाफिरों को उतार लिया गया. जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.
बताया जा रहा है कि बस में 40 मुसाफिर सवार थे. इनमें महिला और बच्चे भी थे. गनीमत रही कि सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया था. उसके बाद बस जलकर राख हो गई. बस में सवार कुछ मुसाफिरों को सामान का नुकसान हुआ है. कुछ मुसाफिरों का सारा सामान जलकर राख हो गया.
रविवार को बस मुंगेली से 60 मुसाफिरों को लेकर निकली थी. इस दौरान जैसे ही बस कबीरधाम के घाट के पास पहुंची उसमें इंजन से धुआं निकलने का शक ड्राइवर को हो गया. इसके बाद उसने बस को किनारे रोक लिया और सभी यात्रियों की जान कंडक्टर के साथ मिलकर बचाने की कोशिश की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



