लोहारीडीह कांड: आरोपी की जेल में मौत पर परिजनों और कांग्रेस के आरोप के बाद डिप्टी सीएम का एक्शन, एएसपी विकास कुमार सस्पेंड

Loharidih case Deputy CMs action after allegations by family and Congress on the death of the accused in jail ASP Vikas Kumar suspended

लोहारीडीह कांड: आरोपी की जेल में मौत पर परिजनों और कांग्रेस के आरोप के बाद डिप्टी सीएम का एक्शन, एएसपी विकास कुमार सस्पेंड

कबीरधाम : लोहारीडीह में युवक की हत्या और पूर्व सरपंच के घर आगजनी मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की मौत से बचाल और बढ़ गया. इस बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को कल देर रात सस्पेंड कर दिया. आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 महीने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे. इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव पहुंच गए हैं. वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कवर्धा के लोहारीडीह में शिवप्रसाद साहू नाम के शख्स की लाश गांव से करीब दस किलोमीटर दूर पेड़ पर लटकती बरामद की गई.
लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मकान पर धावा बोल दिया. आग लगने से पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. उसके बाद एक व्यक्ति की लाश जली हालत में मिली. आशंका जताई जा रही है कि आगजनी में जो लाश बरामद हुई है वह पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू की है. वहीं शिव प्रसाद साहू की हत्या के मामले में प्रशांत साहू उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया गया. जिसकी जेल में संदिग्ध मौत हो गई. इस मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरु कर दिया. इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एएसपी विकास कुमार को संस्पेंड कर दिया.
गृहमंत्री विजय शर्मा के मुताबिक गांव वालों ने शिकायत की थी कि प्रशिक्षु आईपीएस ने बंदी के साथ मारपीट की थी. सीएम साय के निर्देश पर अब आईपीएस को सस्पेंड किया गया. जो लीड कर रहे थे.
डिप्टी सीएम ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें साफ हो पाएंगी. बिसरा रिपोर्ट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है. वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि प्रशांत साहू को मिर्गी की बीमारी थी और जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb