लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, ब्वायफ्रेंड की सड़क हादसे में मौत, सदमे में चली गई प्रेमिका, गर्मफ्रेंड ने घर में फंदे से लटककर दे दी जान, इलाके में शोक की लहर
Tragic end to a love story: boyfriend dies in a road accident, girlfriend goes into shock and takes her own life by hanging herself at home; a wave of grief sweeps through the area.
सूरजपुर : प्यार जब सच्चा हो तो प्रेमी एक दूसरे की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में देखने को मिला है. जहां प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी अपनी जान दे दी. इस घटना से इलाके में शोक की लहर है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सड़क हादसे में वीरपाल नाम के युवक की मौत हो गई थी. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद उसकी 20 साल की प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई थी. परिजनों के मुताबिक प्रेमी की मौत के बाद युवती काफी गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी. बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसको लेकर पुलिस ने कहा कि वीरपाल की मौत से युवती सदमे में थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी. युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



