खाना बनाने से मना करने पर पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी पति त्रिलोचन नागवंशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wife was beaten up badly for refusing to cook food, woman died in hospital, accused husband Trilochan Nagvanshi arrested by police

खाना बनाने से मना करने पर पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी पति त्रिलोचन नागवंशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी के खाना नही बनाने की बात को लेकर आक्रोशित पति ने पहने हुए जूते से अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी. घायल महिला की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आदिवासी अंचल लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुखवास गहनाझरिया निवासी त्रिलोचन नागवंशी उम्र 35 साल और उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी उम्र 26 साल ने नये साल के मौके पर सुबह से जमकर शराब सेवन किया था. इसी बीच शाम करीब 5 बजे के आसपास त्रिलोचन नागवंशी बस्ती तरफ से घुमकर जब अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिये बोला. इस दौरान उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी ने कमर दर्द होने का हवाला देते हुए खाना नही बनाने की बात कही गई.
महिला के खाना नही बनाने पर उसके पति को इतना गुस्सा आया कि पैर में पहने हुए चमड़े के जूते से लात घुसों से अपनी पत्नी वेदमति की बेदम पिटाई कर दी. जिससे चेहरा, कमर, पीठ, छाती में अंदरुनी चोट लगी थी. और गले को भी उसके पति ने दबाया था. इस घटना के बाद 3 जनवरी को महिला अपने मायके चली गई थी. 4 जनवरी को महिला को उसके परिजनों ने बेहोशी की हालत में लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. 
लैलूगा थाने के एसआई चंदन नेताम ने बताया कि महिला की मौत हो जाने के बाद शार्ट पीएम में पता चला कि महिला के सीने का हड्डी टूटने और चेहरे में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई. जिसके बाद प्रारंभिक जांच में महिला के पति को कत्ल का जुर्म दर्ज किया गया. 
मृतका के पति त्रिलोचन नागवंशी से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि खाना नही बनाने की बात को लेकर उसने लात घुसों से अपनी पत्नी की पिटाई की है. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए जूते को बरामद करते हुए आरोपी त्रिलोचन नागवंशी को धारा 103 (1) 238 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI