हाथियों ने किया 50 एकड़ से ज्यादा की फसल चौपट, आक्रोशित किसानों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्काजाम, मेन रोड किया ब्लॉक

Elephants destroyed crops of more than 50 acres angry farmers blocked the main road demanding compensation

हाथियों ने किया 50 एकड़ से ज्यादा की फसल चौपट, आक्रोशित किसानों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्काजाम, मेन रोड किया ब्लॉक

घरघोड़ा : घरघोड़ा  थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. यहां अमलीडीह सुमड़ा, पंडरीपानी छर्राटांगर 4 से 5 गांव के सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों ने अमलीडीह में चक्का जाम कर दिया.
बता दे घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहे हैं. हांथीयों के दल ने अमलीडीह, भालूमार, सुमड़ा, पंडरीपानी, बैहमुडा सहित लगे गांव में करीब 50 एकड़ से ज्यादा जमीन में लगी धान कि फसल को चौपट कर दिया है. फसल चौपट होने की वजह से किसानो को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. आर्थिक नुक्सान की वजह से आक्रोषित किसानों ने मुआवजा की मांग को लेकर सुबह से अमलीडीह में चक्का जाम कर दिया. चक्का जाम में पुरषों के साथ महिलाएं भी शामिल है.
बता दे कि दल में में विचरण कर रहे 3 हांथीयों कि मौत के बाद क्षेत्र में लगातार लाइट कि कटौती की जा रही है लाइट कटौती से ग्रामीणों में भारी गुस्से में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb