सरकारी जमीन पर कब्जा करने दस्तावेजों से छेड़छाड़, पटवारी समेत मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Tampering of documents to capture government land, police arrested mother-son along with Patwari and sent them behind bars

सरकारी जमीन पर कब्जा करने दस्तावेजों से छेड़छाड़, पटवारी समेत मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

अंबिकापुर : अंबिकापुर के कुसमी तहसील से सरकारी जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पटवारी के साथ मिलकर मां बेटे ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए दस्तावेजों में कूट रचना की थी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने शिक्षिका सरस्वती गुप्ता, शिक्षिका के बेटे अंबिकेश गुप्ता और तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2013-14 के बी-1 रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर जमीन हड़पने की कोशिश की गई है. साथ ही आरोपियों ने कूटरचित आदेशों और छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों के जरिए न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया.
पुलिस ने तीनों आरोपियों सरस्वती गुप्ता, (शिक्षिका) पुत्र अंबिकेश गुप्ता सहित तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB