नामांतरण के नाम पर 25 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार का बाबू जगेश्वर गिरफ्तार, तहसील कार्यालय में ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Tehsildar's clerk Jageshwar arrested while taking a bribe of 25 thousand in the name of transfer, ACB's action caused a stir in the tehsil office
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने तहसील कार्यालय के बाबू जोगेश्वर राजवाड़े (सहायक ग्रेड-2) को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक पीडि़त से जमीन नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित धनेश्वर राम पैकरा निवासी ग्राम केशवनगर ने अंबिकापुर में शिकायत किया कि वह ग्राम केशवनगर प.ह.नं. 25 में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदा था. जिसे वर्ष 2008 में अपने बेटे और बेटी के नाम पर रजिस्ट्री कर नामांतरण कराया गया था. लेकिन उनके बेटे का वर्ष 2018 में आकस्मिक निधन हो जाने और उनकी बेटी की शादी होकर ससुराल चले जाने पर उनके द्वारा उक्त जमीन को अपने नाम पर नामांतरण कराने के लिये तहसील कार्यालय सूरजपुर में आवेदन किया था.
पीड़ित द्वारा कार्रवाई न होने पर तहसील कार्यालय सूरजपूर के बाबू जोगेश्वर राजवाड़े सहायक ग्रेड-2 से मुलाकात करने पर उनके द्वारा 30,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई थी. पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था. बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 25,000 रूपये लेने आरोपी बाबू सहमत हुआ. ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से तहसील कार्यालय सूरजपूर के बाबू जोगेश्वर राजवाड़े, सहायक ग्रेड-2 को 25,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया.
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



