छत्तीसगढ़ में दीवार विवाद बना हत्या की वजह, छोटे भाई को लाठी-डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

In Chhattisgarh, wall dispute became the reason for murder, younger brother was beaten to death with sticks, accused husband and wife arrested

छत्तीसगढ़ में दीवार विवाद बना हत्या की वजह, छोटे भाई को लाठी-डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

बलौदाबाजार/भाटापारा : छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां महज एक दीवार उठाने को लेकर शुरु हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ते में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम मोपका की है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी कौशल्या निषाद ने रिपोर्टदर्ज कराई कि 18 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे वह और उसके पति मनाराम निषाद अपने घर के पास गली में थे. इसी दौरान उनके रिश्ते में जेठ मनहरण निषाद उम्र 60 साल और जेठानी सुरजोतिन निषाद उम्र 55 साल अपने घर के पास दीवार खड़ी कर रहे थे. जिससे कौशल्या के घर के सामने पानी जमा होने लगा.
जब मनाराम ने इस पर आपत्ति जताई और दीवार न उठाने की बात कही. तो मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. आरोपी पति-पत्नी ने मिलकर मनाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिससे उसके सिर, आंख और नाक पर गंभीर चोटें आईं.
गंभीर रुप से घायल मनाराम को पहले जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया. जहां से रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद 19 जुलाई की सुबह उसकी मौत हो गई.
थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कर धारा 296, 115(1), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 470/2025 में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे. शिकायत पर फौरन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. तकनीकी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी पति-पत्नी को चिह्नित कर 24 घंटे के भीतर गिरफ़्तार कर लिया गया है.
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि दीवार खड़ी करने की बात को लेकर गुस्से में आकर उन्होंने मनाराम की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी. इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
गांव के लोगों के मुताबिक मनाराम निषाद शांत और सरल स्वभाव का व्यक्ति था. घटना से पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है कि कैसे आपसी विवाद और अहं एक भाई को हत्यारा बना सकता है.
एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि इस तरह के पारिवारिक हिंसा की घटनाएं दुखद हैं. थाना भाटापारा ग्रामीण की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है.”
आरोपियों के नाम
1. मनहरण निषाद उम्र 60 साल निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण
2. सुरजोतिन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB