छत्तीसगढ़ में नशे में धुत और कमर में लटकती एयरगन कार चालक अर्चित को पुलिस ने धर दबोचा, अदालत ने ठोंका दस हजार का जुर्माना

In Chhattisgarh, the police caught the drunk car driver Archit with an airgun hanging from his waist, the court imposed a fine of ten thousand rupees on him

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत और कमर में लटकती एयरगन कार चालक अर्चित को पुलिस ने धर दबोचा, अदालत ने ठोंका दस हजार का जुर्माना

बिलासपुर : पुलिस ने नशेड़ची कार चालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका है. इसी तरह रामवर्ल्ड निवासी एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. युवक कमर में पिस्टल छुपाकर शहर में घूम रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई 2025 की रात, महाराणा प्रताप चौक पर चेकिंग के दौरान एक नशे में धुत कार चालक को पकड़ा गया. जिसकी कमर में छिपाकर रखी गई एयरगन पिस्टल जब्त कर ली गई.
थाना सिरगिट्टी क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान रायपुर की तरफ से आ रही XUV 700 नम्बर CG10 BU 2504 काले रंग की कार को रोका गया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई.
पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कमर से एक पिस्टलनुमा एयरगन बरामद की गई. आरोपी की पहचान अर्चित केडिया उम्र 19 साल पिता स्व. उत्तम केडिया, निवासी रामावार्ड कॉलोनी, रायपुर रोड, बिलासपुर के रूप में हुई है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला अदालत में पेश किया. जिसमें ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया. बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत एयरगन को जप्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB