रायपुर में बिन बुलाए घर आने वाले युवक को दो सगे भाइयों ने उतारा मौत के घाट, रॉड और कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों भाई गिरफ्तार
In Raipur, two brothers killed a young man who came to their house uninvited, attacked him with a rod and an axe, both brothers arrested
रायपुर : रायपुर शहर के खम्हारडीह थाना इलाके के भवानीनगर बस्ती में शनिवार को दो सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक अक्षर दोनों भाइयों के घर आया जाया करता था. इस बात से दोनों भाइयों को आपत्ति थी. उन्होंने मना किया लेकिन वह नहीं माना. इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का हैं
मिली जानकारी के मुताबिक ललित राव ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भवानी नगर खम्हारडीह में रहता है. ललित के बेटे सुनील राव का मोहल्ले के राहुल यादव और ओम प्रकाश यादव से पुराना विवाद था. 19 जुलाई को रात 9:30 बजे के करीब ललित पास के एकसुनसान मैदान में गया था. तभी ओम प्रकाश यादव उम्र 19 साल और राहुल यादव उम्र 20 साल ने गाली गलौज चालू कर दी. उन्होंने अपने पास रखे रॉड और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे सुनील की मौके पर मौत हो गई.
खम्हारडीह पुलिस ने तडक़े 3.45. बजे सुनील के पिता की रिपोर्ट पर धारा 103-1,03-5 का जुर्म दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में राहुल यादव उर्फ दादू, ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ साधू ने बताया कि सुनील राय हमारे घर में जबरदस्ती बिना बुलाये घुसता था जो मना करने पर भी नहीं मान रहा था. कल रात करीब 9.30 बजे रॉड व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. हमले में इस्तेमाल एक स्टील का रॉड, कुल्हाड़ी जप्त किया गया. दोनों को रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. राहुल यादव उर्फ दादू पिता स्व कमेलश यादव उम्र 20 साल निवासी भवानी नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर
02. ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ साधू पिता स्व कमलेश यादव उम्र 19 साल निवासी भवानी नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



