सस्ता सीमेंट दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले यूपी-बिहार से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
8 lakh fraud in the name of providing cheap cement, police arrested two cyber criminals from UP-Bihar
रायपुर : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर पुलिस ने दो लोगों को यूपी बिहार से गिरफ्तार किया है. इन्होने गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट बेचने के नाम से 8 लाख की ठगी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भारत भूषण गुप्ता पिता अशोक कुमार गुप्ता उम्र 41 साल पता अवंती विहार थाना तेलीबांधा रायपुर ने उनसे गूगल विज्ञापन के जरिए सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर कुल 8.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी.
इस रिपोर्ट पर 25 दिसंबर 2024 को अपराध क्रमांक 848/24 धारा 318(4) बी.एन.एस दर्ज कर मामले की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है. जांच के दौरान जुर्म में शामिल आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था. उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था. आरोपी सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के ATM कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग-अलग स्थानों से रकम आहरण करता था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है/
गिरफ्तार आरोपी
1 अजय सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 30 साल पता रुखाला थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश
2 सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह उम्र 43 साल पता रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



