कांग्रेस ने भाजपा की साय सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किया धरना प्रदर्शन, विधायक व कांग्रेसियों ने किया दावा आपत्ति दर्ज
Congress along with BJP made serious allegations against the government staged a protest MLAs and Congressmen filed claims and objections
कांग्रेस ने भाजपा की साय सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किया धरना प्रदर्शन
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा 4 नवम्बर को नेहरु चौक में एक दिवसीय धरना किया गया.
धरना को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि “रोम जल रहा है और नीरो बंसी बजा रहा है “की स्थिति छत्तीसगढ़ में बनती जा रही है. अपराधी बेखौफ हो गए हैं.
और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन की राग अलाप रहे हैं. 10 महीने में गम्भीर से गम्भीर प्रकृति के अपराध होने लगे हैं. बलरामपुर की घटना के बाद कल दामा खेड़ा की घटना से लगने लगा है कि अब तो साधु-संत भी छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नही हैं. धर्मगुरु वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहेब पर नकाबपोशों द्वारा जानलेवा हमला करना बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नही है कब, कहां, किसके साथ कौन सी घटना हो जाएगी कहा नही जा सकता. लोग असुरक्षित और भयभीत हैं.
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बलौदा बाजार, लोहारिडीह कवर्धा, सूरजपुर, बलरामपुर की घटनाएं साय सरकार की प्रशासनिक अक्षमता का नतीजा है. मर्डर, रेप, लूटपाट जैसी गम्भीर घटनाये आम हो चुकी हैं. अब तो अपराधी समूह में अपराध करने लग गए हैं. लोहारिडीह और बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में मौत होना छत्तीसगढ़ में एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है.
पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि बलरामपुर की घटना पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता है. एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो जाती है और पुलिस पिता को बिना बताए बॉडी को हॉस्पिटल ले जाती है. अगर पुलिस निष्पक्ष होती तो पारदर्शिता दिखाती. पूरी घटना की जांच कराई जाए और दोषियों पर बड़ी कार्यवाही हो. पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी ने कहा कि बलौदा बाजार अग्निकांड से अपराध छत्तीसगढ़ में फैलता जा रहा है. साय सरकार जनता के बीच कानून व्यवस्था स्थापित करने में नाकाम है. क्योंकि सरकार की पुलिस पर नियंत्रण ढीला पड़ता जा रहा है.
सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले विधायक अमर अग्रवाल जी 15 दिनों में अपराध मुक्त करने की बात कर रहे थे. लेकिन इन 10 महीने में बिलासपुर अपराध के उच्च शिखर पर विराजमान है. लगातार बिलासपुर शहर में हत्या, अपहरण, रेप, चाकूबाजी, लूट की घटनाएं हो रही है. विधायक अमर अग्रवाल का अपराध पर न कोई बयान आ रहा है और नही रोकथाम के लिए कोई कारगर प्रयास दिख रहा है. इसके बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा बिलासपुर जिले को सबसे कम अपराध वाला जिला घोषित करना छत्तीसगढ़ में अपराध की स्थिति को जाना जा सकता है.
इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, अर्जुन तिवारी, सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, तैय्य्यब हुसैन,अशोक राजवाल, प्रमोद नायक, राजेन्द्र साहू,राजेश पांडेय, शिवा मिश्रा, चित्रकान्त श्रीवास, राकेश शर्मा, समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, गीतांजलि कौशिक, लक्ष्मी नाथ साहू, मोती ठारवानी, बिहारी देवांगन, झगरराम सूर्यवंशी, सीमा घृतेश, जोतेंद्र पांडेय, जगदीश कौशिक, गौरव एरी, सुभाष ठाकुर, राजेश जायसवाल, रामशंकर बघेल, सीताराम जायसवाल, जय वलेचा, दीपक रायचेलवार, तजम्मुल हक, जुगल किशोर गोयल, रिंकू छाबड़ा, शुभ लक्ष्मी, अन्नपूर्णा ध्रुव, शेख असलम, मनीष गैडवल, अशोक सूर्यवंशी, राजेश ताम्रकार, रमेश गुप्ता, काशी रात्रे, वीरेंद्र सारथी, अनिल पांडेय, रामप्रसाद साहू, शमशेर खान, सुरेश टण्डन, शिव शंकर कश्यप, आशीष कापसे, बबलू मगर, श्याम पटेल, शिरीष कश्यप, महेतराम सिंगौरल, बाबा खान, श्याम कश्यप, पुष्पेंद्र मिश्रा, करम गोरख, कमल गुप्ता, बाल चन्द साहू, पुनाराम कश्यप, अनिल यादव, रफीक खान, मोहम्मद हफ़ीज़, राज कुमार यादव, पंचू नेताम, काजू महाराज, हेरि डेनिएल, मनीष सेंगर, राज कुमार यादव, सुरेंद्र तिवारी, मनीष साहू, कमलेश सोनी आदि मौजूद थे. उक्त जानकारी ऋषि पांडेय प्रवक्ता शहर द्वरा दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
विधायक व कांग्रेसियों ने किया दावा आपत्ति दर्ज
सारंगढ़ : विधायक व कांग्रेसियों ने कहा कि सारंगढ़ जिले में जिपं क्षेत्र व जपं सारंगढ़ के जनपद सदस्यों के क्षेत्र का निर्धारण वर्ष 2019-20 की तरह कार्यालय कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का जपं निर्वाचन क्षेत्र का प्रारंभिक प्रकाशन अधिसूचना क्र. 3892/ सारंगढ़ 28 अक्टूबर 24 विषयांतर्गत लेख है कि छग शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर का पत्र क्र./पंचा-01/पंग्रा वि.वि./22/2024/4833/ अटल नगर 23 अक्टूबर 24 को जारी निर्देश कंडिका, 2 में स्पष्ट रुप से कहा गया है कि ग्रापं का विस्थापित होने, नवीन ग्रापं गठित होने तथा ग्रापं की सीमा में परिवर्तन होने पर ही जपं क्षेत्र का परिसीमन किया जाना है लेकिन आपके द्वारा जपं सारंगढ़ के सभी जनपद सदस्यों के क्षेत्रों का परि सिमन किया गया है. उक्त आदेश व निर्देशों का पालन नहीं किया गया है. जो कि उचित व न्याय संगत नहीं है.
यह कि स्पीकर छग के संसदीय क्षेत्र का बंटवारा कर रहे हैं शासन पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग पत्र क्रमांक /4823/दिनांक 23 अक्टूबर 24 के कंडिका 03 के निर्देशो का पालन नहीं किया गया है. प्रत्येक जनपद निर्वाचन क्षेत्र की जनसख्या एक जैसी नहीं है और जनपद निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित ग्रापं लगातार क्रम में किया जाना था. लेकिन आपके द्वारा नहीं किया गया है. जो कि शासन के आदेश की अवहेलना है. निवेदन है कि जपं सारंगढ़ के जनपद सदस्यों का क्षेत्र का निर्धारण पूर्व वर्ष 2019-20 की तरह यथावत् रखने का कृपा करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
विलासपुर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में घटित हो रहे अपराध और कांग्रेस के धरने पर विधायक सुशांत शुक्ला एवं भारतीय जनता पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंत्री नेता प्रदेश के कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के बजाय अपराधियों के पक्ष में खड़े होकर बयान दे रहे हैं. यह कहना कि प्रदेश में अपराध नहीं घट रहा है. अपराधियों को बढ़ावा देने जैसा बयान है.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंत्री नेताओं को सपने में भी कांग्रेस नजर आती है. विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस ने 10 महीने में जनता के पक्ष में खड़े होकर कानून व्यवस्था के स्थिति पर प्रदर्शन किया है. धरना किया है. जिससे भारतीय जनता पार्टी के नेता विचलित हो गए हैं. रायपुर बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे थे. उसी समय केंद्रीय जेल रायपुर के सामने अपराधी सरेआम गोलीबारी करते हैं और भाग जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



