दो पक्षों में जमकर बवाल, लाठी डंडे जमकर मारपीट, CCTV फूटेज आया सामने, पुलिस बल तैनात, दोनों पक्ष से कुल बारह लोग गिरफ्तार
There was a huge uproar between the two sides fierce fighting with sticks CCTV footage came to light police force was deployed a total of twelve people were arrested from both the sides
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के रमतला गांव में एक आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाद गाली-गलौज की वजह शुरु हुआ। कार्यक्रम के बीच कुछ युवकों ने असामाजिक व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करना शुरु कर दिया. जिससे माहौल गरमा गया.
गांव वालों ने युवकों को रोकने की कोशिश की. लेकिन उनकी हरकतें जारी रही. इसके परिणामस्वरुप हालात बिगड़ गए. और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. स्थानीय पुलिस को इस विवाद की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया और माहौल को शांत कराया.
इस घटना में एक युवक घायल हुआ है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया है. गांव में इस घटना से तनाव का माहौल है. और पुलिस हालात पर नजर रखे हुए हैं. प्रशासन ने गांव वालों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अशांति से बचें.वही इस मामले में कोनी पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ मामला कायम करते हुए कुल बारह लोगों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



