ब्वायफ्रेंड की हरकतों से परेशान प्रेमिका ने हार्पिक पीकर की खुदकुशी, मरने से पहले लिखाया सुसाइड नोट, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Girlfriend upset with boyfriend's antics commits suicide by drinking Harpic, wrote a suicide note before dying, sensation spread in the area, police engaged in investigation

ब्वायफ्रेंड की हरकतों से परेशान प्रेमिका ने हार्पिक पीकर की खुदकुशी, मरने से पहले लिखाया सुसाइड नोट, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली : मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक युवती ने प्रेमी से तंग आकर हार्पिक पी लिया. युवती को मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया गया. जहां पर उसकी मौत हो गई. मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसे लेकर कहा जा रहा है कि गांव के सरपंच ने उसे लिखा है और गांव कोटवार भी वहां मौजूद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कीर्ति रात्रे उम्र 19 साल के पिता महेतर रात्रे ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली तो वे फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.  उन्होंने बताया कि उसकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ गई हुई थी. कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने चेक करने के साथ कीर्ति  पात्रे को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल चौकी को इस बारे में प्रतिवेदन दिए जाने पर वहां मर्ग कायम किया गया है.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर नेता की परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है. संबंधित थाना को इसकी खबर दी गई है. पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी. ताकि वह विस्तार से इस मामले की जांच कर सके.
लालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती का गांव है. बताया गया कि युवती के द्वारा एक युवक की गतिविधियों से तंग आकर टॉयलेट में उपयोग में आने वाले हार्पिक नमक कीटनाशक पदार्थ की कुछ मात्रा का सेवन कर लिया गया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. यूवती के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि फोन पर जानकारी मिली तो वे तुरंत घटना स्थल के लिए पहुंचे. उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बताया गया कि मृतका के पास से जो सुसाइड नोटमिला है उसे सरपंच के द्वारा लिखवाया गया. गांव का कोटवार भी उस दौरान मौजूद था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI