नदी किनारे शौच करने गई महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, डरा-धमका कर दिया वारदात को अंजाम, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

A woman who went to defecate on the river bank was raped at knife point, the crime was committed by threatening her, the accused was arrested within a few hours

नदी किनारे शौच करने गई महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, डरा-धमका कर दिया वारदात को अंजाम, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिला कोतवाली थानांतर्गत धारदार हथिायार की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोरबा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शौच के लिए नदी किनारे गई महिला के साथ आरोपी ने अनाचार की घटना कों अंजाम दिया. शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत एक महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. मोतीसागर पारा क्षेत्र में रहने वाली महिला उम्र 37 साल अपने घर के पास मौजूद हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी.
इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और सूनेपन का फायदा उठाते हुए हथियार की नोक पर डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया. अपने साथ हुए अनाचार की घटना से महिला काफी देर तक डरी और सहमी रही. जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई. 
पीड़ित महिला के मुताबिक जब शौच करने गई तो वहां पहले से ही युवक छुपा बैठा हुआ था. इस दौरान उसने चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने बताया कि महिला काफी समय तक घर नहीं पहुंची तब उन्हें चिंता सताने लगी और वह आसपास खोजबीन करने लगे. जब घटना स्थल जाकर देखा तो वहां उसके कान की बाली और डिब्बा पड़ा मिला. काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली. देर रात पीड़िता ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी.
घटना की जानकारी होने पर परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ घंटो में ही आरोपी महेत्तर सिंह को दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI