बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आई नम्रता दास, 24 घंटे के भीतर पार्टी ने दिया नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नहरेल ने की बगावत
Namrata Das left BJP and joined Congress, within 24 hours the party gave her the ticket for Nagar Panchayat president, BJP Kisan Morcha district president Yogendra Naharel rebelled
भाजपा छोड़ कांग्रेस में आई नम्रता दास, 24 घंटे के भीतर पार्टी ने दिया नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के छुईंखदान नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने यहां बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में आई नम्रता गिरिराज किशोर दास को नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
नम्रता देवी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास की पत्नी है. उन्होंने सोमवार को अपने पति के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था. कांग्रेस में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही पार्टी ने उन्हें छुईंखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया.
दूसरी तरफ भाजपा ने छुईंखदान में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को टिकट दिया है. हालांकि शीतल जैन को प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले का स्थानीय स्तर पर भारी विरोध हो रहा है. भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का एक वर्ग इस फैसले से बहुत नाराज है. जिससे पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नहरेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में भरा नामांकन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिले में बीजेपी में पहली बगावत देखने को मिली है. मरवाही ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र नहरेल ने मरवाही नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 के लिए बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल कर दिया है.
उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी नहरेल मरवाही के ग्राम पंचायत के रुप में आखिरी सरपंच भी रहीं. अब मरवाही नगर पंचायत में अपग्रेड होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है…
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भाजपा पार्षद उमेश चन्द्र कुमार हुए बागी, टिकट कटने पर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
बिलासपुर : बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद उमेश चन्द्र कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन दाखिल किया है. पार्टी ने इस बार उनकी जगह किसी अन्य को टिकट दिया, जिससे नाखुश होकर उन्होंने पार्टी से विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. यह भाजपा के लिए एक चुनौती बन सकता है. क्योंकि उमेश चन्द्र कुमार क्षेत्र में एक लोकप्रिय और अनुभवी चेहरा हैं.
उमेश चन्द्र कुमार वार्ड 36 से छह बार पार्षद रह चुके हैं. अपने 30 साल के लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने जनता के बीच एक मजबूत पकड़ बनाई है. उनका दावा है कि वे इस बार भी जीत दर्ज करेंगे और यह उनका सातवां कार्यकाल होगा.
उमेश चन्द्र का कहना है, “मुझे टिकट न मिलने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. मैंने हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए काम किया है और मेरा जनाधार मजबूत है. निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला जनता के भरोसे और उनके समर्थन से लिया है. मैं वार्ड के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा हूं और इस बार भी जनता मुझे विजयी बनाएगी.”
उमेश चन्द्र का बागी होना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। पार्टी को अब अपने अधिकृत प्रत्याशी के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. क्योंकि बागी उम्मीदवार के रुप में उमेश चन्द्र स्थानीय स्तर पर एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकते हैं.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर उमेश चन्द्र निर्दलीय जीत दर्ज करते हैं. तो यह भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय बन सकता है. वार्ड 36 बसंत भाई पटेल नगर का चुनाव अब और ज्यादा दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. उमेश चन्द्र के मैदान में उतरने से मतदाता समीकरण बदल सकते हैं. जो चुनावी नतीजों पर सीधा असर डाल सकते हैं.
बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में उमेश चन्द्र कुमार का बागी होना यह दर्शाता है कि टिकट वितरण प्रक्रिया के कारण भाजपा के अंदर असंतोष पनप सकता है. उनकी लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी सातवीं जीत दर्ज करने में कामयाब होते हैं या नहीं. भाजपा के लिए यह स्थिति आत्ममंथन और रणनीतिक पुनर्विचार का समय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



