पत्रकार बन राज्य के अधिकारियों और व्यापारियों को झूठी शिकायतों के नाम पर ब्लैकमेल, पत्रकारों ने S.P से मुलाकात कर किया कार्यवाही की मांग

Posing as journalists, they blackmail state officials and businessmen in the name of false complaints. Journalists met the SP and demanded action

पत्रकार बन राज्य के अधिकारियों और व्यापारियों को झूठी शिकायतों के नाम पर ब्लैकमेल, पत्रकारों ने S.P से मुलाकात कर किया कार्यवाही की मांग

रायपुर : राजधानी एक अपराधिक दिमाग और शातिर चालबाज व्यक्ति अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन नामक व्यक्ति जिसे पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों सहित भाषा, वाक्य विन्यास और व्याकरण सहित शुद्ध हिंदी का ज्ञान तक नहीं है. वह व्यक्ति छत्तीसगढ़ शासन, जिला और पुलिस प्रशासन से बतौर पत्रकार और ब्यूरो चीफ बनकर एक मीडिया संस्थान के नाम से पत्राचार और पत्रकारवार्ता कर रहा है.
यह व्यक्ति आई. ए. एस., आई.पी. एस., राज्य प्रशासनिक सेवा, गणमान्य व्यापारियों और पत्रकारों के खिलाफ तथ्यहीन, साक्ष्यहीन, झूठी और मनगढ़ंत शिकायतों द्वारा लोक सेवकों को गुमराह करने, लोक सेवकों को गलत फैसले लेने और अनुचित तथा विधि विरुद्ध कार्य के लिए प्रेरित करने का अपराध कर रहा है. जो कि भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार गंभीर अपराध है. पहले भी राजधानी के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों ने इसके खिलाफ आवेदन पेश किया है. साथ ही पत्रकार वार्ता कर इसके काले कारनामों को उजागर किया है. पहले भी अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन के काले कारनामों की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री से भी की गई थी.
उक्त व्यक्ति पहले राजधानी के एक बड़े बिल्डर की फर्म में नौकरी करता था. फिर उसी को ब्लेकमेल करने लगा. जिसकी शिकायत भी सामने आई थी. अब ये फर्जी पत्रकार बनकर पत्रकारों के खिलाफ ही तथ्यहीन, साक्ष्यहीन, मनगढ़ंत और झूठा एक आवेदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने भी एक लिखित शिकायत किया कि यह सभी पत्रकार फिर से मेरे खिलाफ निराधार एवं झूठी खबर चला रहे हैं. जो कि पूरी तरह निराधार है.
इन सभी विषयों को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात की और आवेदन भी दिया है कि इसके विधि विरुद्ध किये जा रहें कृत्यों की विस्तृत जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI