जादू-टोना के शक में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, सबुत छूपाने वाले आरोपी पति-पत्नी 2 महीने बाद गिरफ्तार, पुलिस ने DNA से खोला राज

70 year old woman murdered on suspicion of witchcraft accused husband and wife who hid the truth arrested after 2 months police revealed the secret through DNA

जादू-टोना के शक में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, सबुत छूपाने वाले आरोपी पति-पत्नी 2 महीने बाद गिरफ्तार, पुलिस ने DNA से खोला राज

बलरामपुर : बलरामपुर जिला के थाना चांदो में जादू-टोना के संदेह पर 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर साबुत छुपाने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के 2 माह बाद ग्राम इदरिकला के पहाड़ी जंगल में मृतका के शरीर की कुछ हड्डियां मिली थी. थाना चांदो में खबर मिलने पर संभावित मृतिका के पुत्र की रिपार्ट पर मर्ग कायम कर जांच की गई. मर्ग जांच पर डीएनए जांच से हुई मृतिका सुखनी देवी की पहचान हो पाई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक जनवरी 2024 में थाना चांदो में प्रार्थी रामलाल ग्राम सरुवत झारखंड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव के सीमावर्ती छतीसगढ़ सीमा में ग्राम इदरिकला के पहाड़ी में मानव हड्डियां मिली है. जो करीब 2 महीने पहले लापता हुई उसकी मां की हो सकती है.
इस रिपोर्ट पर थाना चांदो में संभावित मृतिका प्रार्थी की मां सुखनी देवी की मौत के बारे में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया. मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल के पास से बरामद मानव हड्डियों का विधिवत डीएनए परीक्षण करवाया गया. जिसमें उक्त हड्डियां मृतिका सुखनी देवी उम्र 70 साल का होना पाया गया.
जांच के दौरान गवाहों के बयान पर मृतिका के पड़ोसी कवलदेव नगेसिया और उसकी पत्नी बजंती दोनों निवासी ग्राम सरुवत झारखंड के द्वारा टोनही के शक में हत्या कर सबुत छिपाने के लिए शव को छिपा देना पाए जाने पर उक्त दोनों आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों ने कत्ल करना कबुल करते हुए बताया कि पिछले 2-3 साल के दौरान उनके तीन बच्चों की अचानक अज्ञात कारणों से मौत हो गयी थी. जिससे दोनों पति-पत्नी को मृतिका पर शक था कि वह जादू-टोना कर उसके बच्चों को मार रही है और पिछले साल नवंबर में जब सुखनी देवी किसी काम से पहाड़ी रास्ते से ग्राम इदरिकला आ रही थी. तब आरोपी महिला बजंती के द्वारा मृतका के सिर में पहले पत्थर से हमला कर घायल कर दी. फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद आरोपी महिला बजंती देवी अपने पति कवलदेव के साथ सबुत छिपाने के लिए मृतिका के शव को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर झाड़ियों के नीचे छिपा दिए थे.
आरोपीगण के खिलाफ पुख्ता सबुत पाए जाने से आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर  अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया.
आरोपी :-
(1) कवलदेव नगेसिया पिता नन्हेसर उम्र 40 साल निवासी ग्राम सरुवत झरखंड
(2) श्रीमती बजंती पति कवलदेव उम्र 35 साल निवासी ग्राम सरुवत झरखंड
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb