मां और बेटी के जनाजे में एसपी समेत अंतिम यात्रा में सभी समुदाय के लोग शामिल, आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने 50000 व एनकाउंटर पर 1 लाख का ईनाम
SP shouldered the funeral procession of mother and daughter people from all communities participated in the last journey reward of Rs 50000 for arresting the accused and Rs 1 lakh for encounter
सूरजपुर : सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले के आरोपी कुलदीप साहू अभी फरार चल रहा है. कुलदीप साहू की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. पुलिस के कई अधिकारी इस पूरे मामले को लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वहीं फरार आरोपी को पकड़ने वालों पर ईनाम भी घोषित कर दिया. कुलदीप साहू रांची की बस में सवार होकर के अंबिकापुर आ रहा था. जिसे मुखबिर की खबर पर बलरामपुर ने पुलिस गिरफ्तार कर लिया. कुलदीप साहू को गिरफ्तार करने के बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिसकर्मी साइबर सेल में ले जाकर पूछताछ कर रहे हैं. आरोपी की गिरफ्तार के खबर पर सूरजपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है और बलरामपुर की और रवाना हो गई है.
वहीं मंगलवार को मां और बेटी का जनाजा गृह ग्राम मनेंद्रगढ़ से उठाया गया. जिसमें बड़ी तादाद में सभी समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर जनाजे को कंधा दिया. मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा कब्रिस्तान में मां और बेटी के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया. अंतिम यात्रा में सभी समुदायों के लोग मौजूद रहे. वहीं बड़ी तादाद में पुलिस बल भी मौजूद रहा.
बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’. जिस पर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने आरक्षक घनश्याम पर होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया. घनश्याम गंभीर रुप से झुलस गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.
मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था. इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया.
इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया. लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई.
जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था. बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरु की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली. फ़िलहाल, आरोपी गिरफ्तार हो चूका है..
इस घटना से गुस्साए शहरवासियों ने शहर बंद कर दिया और आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया. आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. हालांकि घटना से पहले ही आरोपी के घरवाले कहीं चले गए थे.
गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद SDM से भी मारपीट की कोशिश की .भीड़ को उग्र होता देख एसडीएम भाग निकले. लोगों ने सूरजपुर थाने का घेराव किया. तनाव की हालात को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. घटना को लेकर शहर में बढ़ता तनाव देख भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई. पूरा सूरजपुर छावनी में तब्दील हो गया.घटना के बाद तनाव को देखते हुए कई दूसरे जिलों से पुलिस बल के जवानों को सूरजपुर बुलाया गया.
इनाम घोषित
सूरजपुर में हवलदार की पत्नी और बच्ची की हत्या कर फरार आरोपी कुलदीप साहू पर इनाम घोषित किया था. यह घोषणा पुलिस या प्रशासन ने नहीं संयुक्त पुलिस परिवार ने की. बता दें कि पुलिस परिवार एक संगठन है. जो प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए संघर्ष करता है.
संगठन के संयोजक उज्जवल दीवान ने वीडियो संदेश में आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार या एनकाउंटर करने पर पूरी टीम को 1 लाख रुपए नगद देने की घोषणा की थी. आरोपी की गिरफ्तारी तक उज्ज्वल सूरजपुर में ही रहने और 20 अक्टूबर को रैली निकालने की भी घोषणा की थी.
दीवान ने कहा कि जब पुलिस और पुलिस का परिवार ही सुरक्षित नहीं है. तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं. संयुक्त पुलिस परिवार 20 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर में इकट्ठा होकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगा. दीवान ने साफ किया है कि पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर आंच आएगी तो वे शांत नहीं बैठेंगे.
कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. आरोपियों की तीन दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



