घरेलू रंजिश में देवर और सास ने विवाहिता के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की हिम्मत, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, दो आरोपी गिरफ्तार

Brother-in-law did such a thing with his own sister-in-law did not have the courage to get up atmosphere of panic in the entire area accused absconding police engaged in investigation

घरेलू रंजिश में देवर और सास ने विवाहिता के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की हिम्मत, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, दो आरोपी गिरफ्तार

केशकाल : केशकाल : कोण्डागांव जिले के केशकाल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हो गया. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. इधर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ठेंगापारा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक  3 सितम्बर को रात् करीब 9 बजे मृतिका सावित्री यादव उम्र 23 साल निवासी ठेंगापारा सलना जो अपने घर में अकेली थी. उसी समय अलग घर में रहने वाली मृतिका के देवर बलराम यादव और उसकी सास रुखमणी यादव आए और पुरानी बात पर जिसमें सावित्री के द्वारा आए दिन शराब पीकर घर के चावल को बेच कर शराब पीना, किसी का सामान उठा कर ले जाना, चोरी करना जैसे कई शिकायत गांव में थी. उक्त संबंध में ग्राम स्तर पर बैठक हुई थी. जिसमें गांव वालों को मुआवजा राशि को ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा ही भरपाई किया जाता था.
पिछले साल रक्षाबंधन में मृतिका सावित्री अपनी सास रुखमणी यादव को शराब के नशे में सिर में मारी थी. सिर में गहरी चोट लगी थी. हमेशा शराब पीकर ससुराल पक्ष के लोगों को वाद विवाद भी करती थी. इसी रंजिश की बात को लेकर आरोपी बलराम यादव ने अपनी मां रुखमणी यादव के साथ मिलकर पहले हाथ से गला घोटकर मारने का प्रयास किया गया. मृतिका के मौत नहीं होने की सम्भावना पर फिर आरोपी बलराम के द्वारा बैल बांधने की रस्सी गेरवां से गला को घोट कर अपनी मां के साथ हत्या करने के बाद घर के अंदर से शव को उठा कर बाड़ी में करंजी झाड़ के पास ले जाकर फांसी का स्वरुप देने का प्रयास किया. लेकिन आरोपी के द्वारा पेड़ काफी बड़ा होने और मृत शरीर का वजन ज्यादा होने से डर के कमी में फिर वापस घर अंदर परछी में लाकर चीत हालत में सुला दिया. और घटना में इस्तेमाल किए गए रस्सी को छिपाने के मकसद से घर के ऊपर छानी में फेकना बलराम के द्वारा बताया गया.
दोनों आरोपियों को थाना विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा 24 घण्टे अंदर ही हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई.जिसमें हत्या का जुर्म करना आरोपियों के द्वारा कबुल किया गया.
इस मामले की पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग सउनि. उमेन्द ध्रुव प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सोम, जयलाल नेताम, पुरन सिंह गावड़े, राजकुमार बंजारे आर.क्षक लगनु मरकाम, रविकांत शाडिल्य, अमरसिंह शोरी, नीलमणी चेरकिया, बुधराम मण्डावी, जम्मू मरकाम, म.आर. जयापाण्डे, जयश्री यादव एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb