कपड़े-कंबल और तिरपाल बेच रहे फेरीवालों का अपहरण, डेढ़ महीने से 3 फेरीवाले लापता, नक्सली साजिश की गंध, जांच में जुटी पुलिस

Hawkers selling clothes, blankets, and tarpaulins have been kidnapped. Three have been missing for a month and a half, a Naxalite conspiracy is suspected. Police are investigating.

कपड़े-कंबल और तिरपाल बेच रहे फेरीवालों का अपहरण, डेढ़ महीने से 3 फेरीवाले लापता,  नक्सली साजिश की गंध, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर : बस्तर संभाग के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां तीन फेरीवाले पिछले डेढ़ महीने से गायब बताए जा रहे है. ये फेरीवाले गली-बाजार और गाँवो में में घूम-घूम कर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन फेरीवाले ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचने का काम करते थे. अचानक इनका संपर्क टूटने और घर न लौटने से परिवारों में गहरी चिंता है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. लेकिन अब तक न तो किसी नक्सली संगठन की तरफ से जिम्मेदारी ली गई है और न ही पुलिस ने अपहरण की पुष्टि की है.
इस बीच परिजनों ने आशंका जाहिर किया है कि शायद नक्सलियों ने उनको किसी तरह के शक के आधार पर अगवा कर लिया है. हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा ने सोमवार को सरकार से मांग करते हुए कहा कि नक्सलियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव को कबूल करे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा और आरएसएस सत्ता में बने रहे तो भारत का भविष्य साम्राज्यवादी होगा.
डी. राजा ने संवाददाताओं से कहा “मैं मांग करता हूं कि सरकार नक्सलियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार करे. यह नक्सल मुक्त भारत क्या है ? वे पहले ही कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर चुके हैं. कांग्रेस मुक्त भारत का क्या हुआ ? कल वे कहेंगे कम्युनिस्ट मुक्त भारत. अगर भाजपा और आरएसएस मिलकर सत्ता में रहे तो भारत का भविष्य साम्राज्यवादी होगा. अगर हमें भारत को बचाना है. संविधान को बचाना है तो हमें भाजपा आरएसएस को सत्ता से हटाना होगा.” इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई केवल सशस्त्र अभियानों के जरिए नहीं जीती जा सकती. उन्होंने आंदोलन के पीछे की विचारधारा से निपटने की जरुरत पर बल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t