घर में घुसकर पूर्व विधायक के ससुर को किया अपहरण, बेरहमी से गला रेतकर कर दी हत्या, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच

Former MLA's father-in-law was kidnapped after entering his house, brutally murdered by slitting his throat, atmosphere of terror in the village, police is investigating the case

घर में घुसकर पूर्व विधायक के ससुर को किया अपहरण, बेरहमी से गला रेतकर कर दी हत्या, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच

सुकमा : सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में नक्सलियों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर कलमू हिड़मा उम्र 65 साल की हत्या कर दी. घटना बीती रात की बताई जा रही है. जिससे गांव में दहशत का माहौल है. इस हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है. मामला जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने कलमू हिड़मा को घर से बुलाकर बाहर ले गए और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
वारदात के बाद से गांव में डर का माहौल बना हुआ है. पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं. इससे पहले भी सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हुई हैं. जिससे आम जनता में डर का माहौल बना रहता है.
फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन प्रशासन को दें. मामले की जांच जारी है.
कलमू हिड़मा नक्सल प्रभावित जिले पेंटापाड़ के रहने वाले थे. नक्सली वारदात के बाद पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने कहा कि हिंसा से सिर्फ हिंसा ही बढ़ेगी. बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. 
नक्सलियों ने घर में घुसकर की हत्या
बताया जा रहा है कि 5 से 6 हथियारबंद नक्सली घर में घुसे थे. बुजुर्ग कलमू हिड़मा को घर से उठाया फिर घर से कुछ दूर लेकर गए और फिर धारदार हथियार से नक्सलियों ने उसका गला काट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग गए. वारदात के बाद परिजनों और इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मंगलवार को पहुंची.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या के बाद कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें ग्रामीणों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने और खुद के नाम का पट्टा बनाने का आरोप लगाया है. नक्सलियों के पर्चे में लिखा है कि इसे कई बार समझाइश दी गई थी. लेकिन नहीं माना तो मौत की सजा दी गई है.
संगठन के खिलाफ काम करेगा तो सजा मिलेगी
इसके अलावा पर्चे में नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी भी दी है. नक्सलियों ने अपने पर्चे में लिखा है जो भी नक्सल संगठन के खिलाफ काम करेगा. उसका अंजाम ठीक नहीं होगा. पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया है.
कौन हैं मनीष कुंजाम
मनीष कुंजाम सीपीआई के नेता हैं. वह 1990 से 1998 तक सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. मनीष कुंजाम अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव रहते हैं. वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं. मनीष कुंजाम उस समय विधायक ने जब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग नहीं हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI