अचानक पेट में दर्द होने पर कराया अस्पताल में भर्ती, अविवाहित युवती ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
Admitted to hospital due to sudden stomach pain, unmarried girl gave birth to a child, both died, police is investigating the case.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अविवाहित युवती गर्भवती हो गई. अचानक उसकी पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां 19 साल की युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि परिजनों ने जशपुर जिला से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती का इलाज करने के लिए पहुंचे थे. तभी पता चला कि युवती गर्भवती है. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई. जच्चा बच्चा की मौत किस हालत में हुई यह भी साफ नहीं हो पाया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



