29 एकड़ वन भूमि को बेचने वाले दलाल गिरफ्तार, फर्जी वन अधिकार पत्र बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, तलाश जारी

Brokers who sold 29 acres of forest land arrested, fake forest rights papers recovered, three accused arrested, mastermind absconding, search continues

29 एकड़ वन भूमि को बेचने वाले दलाल गिरफ्तार, फर्जी वन अधिकार पत्र बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, तलाश जारी

सरगुजा/वाड्रफनगर : वाड्रफनगर के मानिकपुर सर्किल में फर्जी वन अधिकार पत्र बनाने का एक मामला सामने आया है. इस मामले में वन विभाग द्वारा चार लोगों के खिलाफ चलगली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा विभाग को खबर दी गई कि गांव के ही कुछ लोग 20 हजार रुपये लेकर फर्जी वन भूमि के पट्टे बना रहे हैं. खबर के आधार पर वन विभाग ने मामले की जांच की. जिसमें यह सामने आया कि चारों आरोपियों ने फर्जी सील बनाकर करीब 29 एकड़ वन भूमि के पट्टे तैयार किए और उन्हें अलग-अलग ग्रामीणों को बेच दिया.
जांच के बाद वन विभाग ने चलगली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 29 एकड़ की फर्जी वन भूमि के पट्टे बरामद किए गए हैं. मामले का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB