कन्या आश्रम में 10वीं की छात्रा 6 माह की गर्भवती, प्रेम प्रसंग के बाद गांव में प्रेमी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, विभाग में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
10th class student in Kanya Ashram, 6 months pregnant, after love affair, had physical relations with her lover in the village, panic in the department, accused arrested
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में आश्रम में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और जांच कराई गई. बताया जा रहा है कि, नाबालिग छात्रा का एक युवक से अफेयर था.
महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (CWC) के दखल के बाद राजपुर पुलिस ने मामले में रेप का जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने भी इसके बाद कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का 19 साल के युवक के साथ अफेयर था. जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने.
गांव से छात्रा वापस पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर लौट गई. कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी. छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है.
परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से इसकी शिकायत की. CWC के बसंत मिंज ने बताया कि 6 दिन पहले इसकी शिकायत मिली थी. बाल कल्याण समिति ने छात्रा का बयान दर्ज किया.
बयान के आधार पर CWC की ओर से FIR दर्ज करने के लिए आवेदन राजपुर थाना प्रभारी को भेजा गया. राजपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया.
राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बताया कि कुछ सालों से छात्रा के साथ उसका अफेयर चल रहा था. छात्रा जब गांव गई हुई थी, तब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



