मुर्गी से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक वाहन लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A speeding pickup loaded with chickens hit a bike rider, the young man died on the spot in the accident, the driver fled with the vehicle, police engaged in search

मुर्गी से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक वाहन लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम रोहदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. मुर्गी से भरी एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी है. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वही चालक पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. यह हादसा सारागांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी अनुसार, ग्राम रोहदी का रहने वाला मृतक युवक मदन सिंह कंवर किसी काम से अपनी बाइक से सुबह बम्हनीडीह आने को निकला हुआ था. इस दौरान वह ग्राम रोहदा के मुख्य मार्ग पर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए बाइक को जोरदार ठोकर मारी. जिससे युवक मदन सिंह कंवर बाइक से उछल कर सड़क में जा गिरा. इस हादसे में युवक को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया. पिकअप वाहन को लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया.
घटना की जानकारी सारागांव पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. सारागांव थाने में जुर्म दर्ज कर फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI