प्लान्ट मालिक को बम से उड़ाने की धमकी, जिला बदर आरोपी सरपंच ने कहा- जीएम को भी मारेगा गोली, मचा हडकंप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Threatened to blow up the plant owner with a bomb district Badar accused sarpanch said will shoot the GM too created panic police registered a case

प्लान्ट मालिक को बम से उड़ाने की धमकी, जिला बदर आरोपी सरपंच ने कहा- जीएम को भी मारेगा गोली, मचा हडकंप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में जयरामनगर पाराघाट क्षेत्र स्थित राशि प्लान्ट के जनरल मैनेजर ने थाना पहुंचकर जिला बदर सरपंच के खिलाफ जुर्म दर्ज करा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जीएम विनोद तिवारी ने पुलिस को बताया कि 7 दिसम्बर की मध्यरात्रि जिला बदर पाराघाट सरपंच ने जान से मारने की धमकी दिया है. सरपंच प्रदीप सोनी ने मोबाइल पर कहा कि पहले तेरो को गोली मारेगा. फिर मालिक को बम से उड़ाऊंगा. इसके पहले मेरा प्लान्ट से अपहरण भी करेगा. मस्तूरी पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया है.
मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर पाराघाट स्थित राशि प्लान्ट के जनरल मैनेजर को जिला बदर का आरोपी पाराघाट सरपंच ने जान से मारने की धमकी दिया है. थाना पहुंचकर प्लान्ट के जनरल मैनेजर विनोद तिवारी ने जुर्म दर्ज कराया है. अपनी लिखित शिकायत में विनोद तिवारी ने बताया कि पाराघाट सरपंच प्रदीप सोनी ने जान से मारने की धमकी दिया है. सात दिसम्बर की रात आरोपी ने करीब साढ़े 11 बजे के बाद मोबाइल नम्बर 88783-91111 से फोन आया.
फोन उठाते ही पूछा कौन है. दूसरी तरफ से कालर ने कहा कि तुम्हारा बाप पाराघाट सरपंच प्रदीप सोनी बोल रहा हूं. तुम लोगों ने मिलकर मुझे जिला बदर करवाया है. अब जीना मुश्किल कर दूंगा. इस दौरान आरोपी ने अश्लील गाली गलौच करते हुए कहा कि मैं तुमको गोली से मारूंगा. कम्पनी मालिक को भी नहीं छोड़ूंगा. उसको तो मैं बम से उड़ा दूंगा.
इस शिकयत में विनोद तिवारी ने जानकारी दिया कि आरोपी ने जीना मुश्किल कर दिया है. उसने धमकी दिया है कि कम्पनी से अपहरण करवा देगा. धमकी के बाद परिवार समेत सभी लोग मानसिक रुप से बहुत परेशान हैं. विवोद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.
कुछ दिनों पहले जिला बदर
जानकारी देते चलें कि कुछ दिनों पहले ही जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने पाराघाट सरपंच को जिला बदर का फरमान सुनाया है. बिलासपुर जिले से लगे सभी 6 जिलों के क्षेत्र से दूर रहने को कहा है. साथ ही जिला या प्रतिबंधित क्षेत्र में पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का भी फरमान सुनाया है.
दर्जनों अपराध का आरोपी
बताते चलें कि पाराघाट सरपंच प्रदीप सोनी पर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन जुर्म दर्ज है. कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है. बावजूद इसके आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आया. आरोपी के खिलाफ सरकारी जमीन बिक्री समेत नशे के कारोबार में जुर्म कायम है.
इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ मस्तूरी थाना ने राशि प्लान्ट में आगजनी को लेकर प्रदीप सोनी को गिरफ्तार किया था. कई बार जेल जाने के बाद भी आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आया. तमाम गतिविधियों को देखते हुए पुलिस कप्तान की रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद जिला दण्डाधिकारी ने जिला बदर का फरमान सुनाया. बताया जा रहा है कि आरोपी इस समय रायपुर में छिपा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI