पति के हाथ-पैर खाट में बांधे, फिर गला घोंटकर खुद ही उजाड़ दिया अपना सुहाग, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

She tied her husband's hands and feet to the cot, then strangled him and ruined her own married life, police arrested the accused wife and sent her behind bars

पति के हाथ-पैर खाट में बांधे, फिर गला घोंटकर खुद ही उजाड़ दिया अपना सुहाग, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक पत्नी ने अपने ही पति का मर्डर कर दिया. इस पूरी वारदात को उसके 5 साल की बेटी ने देख लिया और उसका राज खोल दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला  जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बकनाकला का है.
बताया जा रहा कि आरोपी महिला का दूसरे व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.ये बात उसके पति को पता चल गई. जिसके कारण आरोपी महिला ने इस घटना को अंजाम दिया गया है.
दरअसल घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बकनाकला निवासी उम्मत शुक्रवार की रात को काम कर घर लौटा था. इसी दौरान वह खाना खाकर उसने अपनी पत्नी से नींद की दवा मांगी. इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे नींद की ओवरडोज दे दी. 
कुछ समय बाद जब उम्मत गहरी नींद में सो गया तो उसकी पत्नी ने उसके दोनों हाथ और पैर को खाट में बांध दिया. उसके चेहरे सहित पूरे सिर को प्लास्टिक से ढंककर जोर से बांधा और अपने दुपट्टा से गला घोंट कर हत्या कर दी.
5 साल की बच्ची ने खोला हत्या का राज
अपनी मां की इस करतूत को उसके 5 साल की बेटी ने देख लिया. सुबह जब आरोपी महिला अपने पति की मौत का हल्ला कर रोने लगी तब उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को अपनी मां की पूरी करतूत बता दी.  जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी लुण्ड्रा थाना पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस पूरे हत्या की वारदात की जांच कर रही है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB