कारोबारियों को जीविकोपार्जन में हो रही परेशानी, पहुंचे नगर निगम, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन व प्रदर्शन की दी चेतावनी
Businessmen are facing problems in earning their livelihood Municipal Corporation arrived submitted memorandum to the Collector warned of violent agitation and demonstration
रायगढ़ : इतवारी बाजार के अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि सबसे पुराने समय से चलते आ रहा इतवारी बाजार के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. इसी कड़ी में इतवारी बाजार के व्यापारी नगर निगम पहुंचे जहां आयुक्त को ज्ञापन देते हुए कहा कि हमारे पूर्वज सालों से इतवारी बाजार में कारोबार करते आ रहे हैं. हम लोग भी वही कारोबार कर रहे हैं. प्रशसन वहां पर ऑक्सीजोन बनाकर हम लोगों के पेट पर लात मारने की कोशिश कर रही है. इतवारी बाजार को खत्म कर ऑक्सी जोन बनाना चाहती है क्या उचित है?
इतवारी बाजार में गांव-गांव से छोटे-छोटे व्यापारी जो अपने हुनर के बदौलत काम करते हैं उसको बेचने गांव-गांव के दूर दराज से ग्रामीण आते हैं. उनके पेट पर लात मारना उनके जीवन यापन के सामने एक नई समस्या देना क्या प्रशासन को उचित लगता है.
पांडेय ने बताया कि हम 1340 व्यापारी इतवारी बाजार में अपना कारोबार करते हैं. हम लोगों के सामने जीवन ज्ञापन करने की बहुत बड़ी परेशानी आ खड़ी हुई है. अगर ऑक्सीजोन बनता है तो इतवारी बाजार का असित्व तो ही मिट जाएगा और हम लोग भी भूख मरेंगे. आज नगर निगम आकर हम लोग निगम आयुक्त से फरियाद किया हैं उन्होंने भी हमारी बात को सुनी है अब हम लोग कलेक्टर के पास जाकर अपना ज्ञापन दे रहे हैं. अगर हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया और हमारे जीवन ज्ञापन और इतवारी बजार पर संकट आता है तो हम लोग उग्र आंदोलन अपना प्रदर्शन करेंगे. जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से जिला प्रशासन औऱ नगर निगम की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



