जशपुर में गाय की चोरी के बाद हत्या, गौवंश को काटकर मांस खाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कटा हुआ सिर व सीना के भाग किया जप्त

Cow was stolen and then murdered in Jashpur, two accused of slaughtering cow and eating its meat were arrested, police seized the severed head and chest parts

जशपुर में गाय की चोरी के बाद हत्या, गौवंश को काटकर मांस खाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कटा हुआ सिर व सीना के भाग किया जप्त

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में गाय की चोरी कर उसका मांस खाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है. आरोपियों के कब्जे से गौवंश का कटा हुआ सिर और सीना के भाग को पुलिस ने जप्त किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला अंतर्गत थाना पत्थलगांव में 13 मर्च्ग 2025 को प्रार्थी देवेंद्र यादव उम्र 50 साल निवासी मुड़ा पारा घिंचा पानी ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके  द्वारा एक साल पहले अपने दो नग गौ वंश को गांव के ही एक व्यक्ति करम साय चौहान को देखरेख के लिए दिया था. 12 मार्च.2025 को करम साय के द्वारा दोनो गौ वंशों को एक पेड़ में बांधकर रखा गया था. जिसे  पाकरगांव निवासी आरोपी बलासियुश एक्का और तेज कुमार लकड़ा के द्वारा दोपहर में चोरी कर ले गए थे. चोरी कर लिए दो गौवांशों में से एक गौ वंश के हत्या कर मांस पकाकर खा गए.
इस रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 303(2),325,3(5) और छग कृषक पशु परिरक्षण अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत् जुर्म दर्ज करमामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा दोनो आरोपी बलासियूस एक्का और तेज कुमार लकड़ा की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया. और आरोपियों के कब्जे से गौवंश का कटा सिर व सीना के भाग को जप्त कर लिया गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म करना कबूल किया. दोनों आरोपी क्रमशः 1. बलासियुस एक्का उर्फ गुड्डू बिहारी उम्र 40 साल निवासी मुड़ा पारा मंझापारा पाकरगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग)।2. तेज कुमार लकड़ा उर्फ पनडुब्बी उम्र 50 साल निवासी पाकरगांव स्कूलपारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव व आरक्षक पदुम वर्मा की अहम भूमिका रही. इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI