दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, जशपुर में डर से नवजात को झाड़ियों में फेंका, मौत के बाद आरोपी रितेश गिरफ्तार
After rape, the minor gave birth to a baby girl, out of fear, the newborn was thrown in the bushes in Jashpur, accused Ritesh arrested after the death
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कई साल तक दुष्कर्म किया. फिर महिला का बच्ची पैदा होने पर बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया, बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के यौन शोषण से नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने सात महीने के बच्ची को जन्म दिया. डर की वजह से उसने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था. बगीचा थाना क्षेत्र में 31 मार्च को वो नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली थी. राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को खबर दी गई.
बगीचा थाना क्षेत्र में 31 मार्च को राजपुरी नदी किनारे राहगीरों को झाड़ियों से एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी थी. खबर पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ एक मासूम बच्ची मिली. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. हालत नाजुक होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जहां वहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई.
इस मामले की जांच कर रही पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब एक नाबालिग लड़की खुद थाने पहुंची और पूरी घटना का खुलासा किया. उसने बताया कि डुमरटोली निवासी 26 साल का रितेश तिग्गा पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहा था. इस दौरान वह गर्भवती हो गई. उसने सात माह की बच्ची को जन्म देकर डर की वजह से झाड़ियों में फेंक दिया.
बगीजा थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि नाबालिग ने खुद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि रितेश तिग्गा उसका तीन साल से यौन शोषण कर रहा था. 31 मार्च को उसने बच्ची को जन्म देकर झाड़ियों में फेंक दिया. आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



