रात में दूसरी पत्नी और चाचा लक्ष्मण को आपस में बात करते देखा तो हुआ अवैध संबंध का शक, दोनों की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
When the second wife and uncle Laxman were seen talking to each other at night, the suspicion of an illicit relationship arose, both were brutally murdered, the accused arrested
सरगुजा : सरगुजा जिले के मैनपाट में युवक ने अपनी पत्नी और एक ग्रामीण को अवैध संबंध के शक में टांगी से वार कर मार डाला. मृतक महिला युवक की दूसरी पत्नी थी और ग्रामीण पहली पत्नी का चाचा था. देर रात दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केसरा निवासी मनोज माझी उम्र 40 साल ने दूसरी शादी की थी. करीब तीन साल साल पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने फूलकुंवर से दूसरी शादी की थी. लक्ष्मण माझी पहली पत्नी का चाचा था. मनोज ने अपनी दूसरी पत्नी फूलकुंवर उम्र 35 साल और ग्रामीण लक्ष्मण माझी उम्र 55 साल को टांगी से कई बार वार कर हत्या कर दी. मनोज को शक था कि उसकी पत्नी फूलकुंवर और लक्ष्मण के बीच अवैध संबंध हैं.
घटना की खबर सुबह पुलिस को मिली. पुलिस ने आरोपी मनोज माझी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में यह सामने आया कि मनोज माझी ने कुछ समय पहले केसरा में नया घर बनवा रहा था. घर बनाने के लिए वह गांव के बिफन माझी और लक्ष्मण माझी के साथ लकड़ी लेने जंगल गया था. शाम को तीनों लकड़ी लेकर घर लौटे और मनोज के घर पर खाना खाया और शराब पी.
रात को लक्ष्मण माझी वहीं सो गया. जबकि बिफन अपने घर चला गया. देर रात लक्ष्मण माझी और फूलकुंवर पास में लेटकर बातें कर रहे थे. जिससे मनोज माझी को शक हुआ कि दोनों के बीच अवैध संबंध है. गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी फूलकुंवर पर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी. भागने की कोशिश कर रहे लक्ष्मण माझी को भी उसने टांगी से कई वार कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



