राजधानी में हुई मुलाकात, शादी का झांसा देकर रायपुर की होटल में युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी भगवान यादव को किया गिरफ्तार

Met in the capital, raped the girl in a hotel in Raipur on the pretext of marriage, police arrested the accused Bhagwan Yadav

राजधानी में हुई मुलाकात, शादी का झांसा देकर रायपुर की होटल में युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी भगवान यादव को किया गिरफ्तार

रायपुर : भिलाई जिला दुर्ग निवासी प्रार्थिया ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह अगस्त 2024 में उसकी मुलाकात भगवान यादव से टाटीबंध चौक रायपुर में हुई थी. जिसके बाद से दोनों के बीच सामान्य बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान भगवान यादव द्वारा प्रार्थिया को तुमसे शादी करुंगा तुम्हें पत्नी बनाकर रखूंगा कहने पर प्रार्थिया उसकी बातो पर भरोसा कर भगवान यादव से शादी करने को तैयार हो गयी
16 सितम्बर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 के बीच भगवान यादव प्रार्थिया को रायपुर बुलाकर आजाद चौक क्षेत्र के रामसागर पारा स्थित एक होटल में ले जाकर उससे शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया.
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमंाक 38/25 धारा 64(2)(एम), 69 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थिया से डिटेल पूछताछ करते हुए मामले में आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी भगवान यादव पिता कड़वा यादव उम्र 35 साल निवासी 335 नंद विहार कॉलोनी राउ  इंदौर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB