हाथियों के हमले से ग्रामीण समेत 2 की मौत, मां को दौड़ाकर कुचला, शव के पास बैठकर रोती रही दुधमुंही मासूम बच्ची, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

Two people, including a villager, died in elephant attacks; a mother was chased down and trampled, while her nursing infant sat weeping beside the body; the Forest Department vehicle was also attacked.

हाथियों के हमले से ग्रामीण समेत 2 की मौत, मां को दौड़ाकर कुचला, शव के पास बैठकर रोती रही दुधमुंही मासूम बच्ची, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बीती रात हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सबसे मार्मिक घटना कापू वन परिक्षेत्र में हुई. जहां एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर जान बचाने के लिए घर से बाहर निकली। लेकिन हाथी ने उसे कुचल दिया. हालांकि मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई. दूसरी घटना छाल वन परिक्षेत्र में हुई, जहां एक ग्रामीण की भी हाथी के हमले में जान चली गई.
हाथी के हमले से महिला की मौत
धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक जंगली हाथी बस्ती में घुस आया. हाथी को देखते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. इसी दौरान तालगांव निवासी शकुंतला बाई अपनी दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर घर से बाहर निकल रही थी. तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान उसकी दुधमुंही बच्ची सुरक्षित बच गई.
शव के पास बैठकर रोती रही बच्ची
वहीं मां के शव के साथ लिपटी बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो इतना दर्दनाक है कि हम इसे दिखा नहीं सकते. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ है. वहीं अपनी मां के शव के साथ बच्ची लिपटी हुई है. बच्ची अपनी मां के शव के ऊपर आकर रो रही थी. वह अपनी मां को उठाने की कोशिश कर रही थी. 
एक अन्य व्यक्ति की हमले में मौत
उधर, धरमजयगढ़ वन मंडल के ही छाल वन परिक्षेत्र के औरानारा गांव के पास भी हाथी ने एक ग्रामीण बंधन अगरिया पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण उसकी भी मौत हो गई. एक ही रात में दो लोगों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है.
हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोग वन विभाग से हाथियों पर नियंत्रण और प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?