राजिम नेहरू घाट में नहाने के दौरान महानदी में पत्नी के सामने नदी में डूबा पति, प्रदीप कश्यप की तलाश में जुटे गोताखोर-पुलिस और स्थानीय लोग
A husband drowned in the Mahanadi River in front of his wife while bathing at Rajim's Nehru Ghat; divers, police, and locals are engaged in the search for Pradeep Kashyap.
रायपुर/अभनपुर/नवापारा : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के महानदी स्थित नेहरू घाट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. महानदी में नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इंदिरा मार्केट नवापारा निवासी प्रदीप कश्यप उम्र करीब 35 साल अपनी पत्नी के साथ महानदी में नहाने नेहरू घाट गया था. दोनों नदी में उतरे थे. लेकिन प्रदीप गहराई और तेज बहाव में चले जाने की वजह से डूब गया. वहीं उसकी पत्नी सुरक्षित बाहर निकल आई.
हादसे की खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी. युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस ने रायपुर से गोताखोरों की टीम को भी मौके पहुंच गई है. गोताखोरों के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन और तेज किया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है. युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



