इंसानियत को किया शर्मशार, बाल्टी में मिला नवजात का शव, प्रसव के बाद 2 युवतियां फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच

Humanity put to shame, dead body of a newborn found in a bucket, after delivery the mother absconded with her partner, police started investigation

इंसानियत को किया शर्मशार, बाल्टी में मिला नवजात का शव, प्रसव के बाद 2 युवतियां फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है. प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बौरीपारा स्थित सुभाष कान्वेंट स्कूल के पास किराए के मकान कैंपस में एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है. प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद किया.
 घटनास्थल के पास ही किराए के मकान में रहने वाली महिला का कहना है कि सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे 2 युवतियां इधर आई थीं. जब वह वॉशरुम की तरफ गई थीं तो बदबू आ रही थी. लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। सुबह किराए में रहने वाले लडक़ों ने बताया कि बाल्टी में नवजात का शव रखा हुआ है. शाम को 2 युवतियां आई थीं यह उन्हीं की करतूत हो सकती है.
पुलिस ने अज्ञात द्वारा बाल्टी में नवजात का शव रखे जाने के मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें 2 अज्ञात युवतियां बाल्टी के साथ दिखाई दे रही हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन्होंने ही यह कृत्य किया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI