तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे दोनों युवक, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, ड्राइवर वाहन लेकर फरार
A speeding truck hit the bike, both the youths jumped and fell on the road, uncle and nephew died on the spot, the driver fled with the vehicle
मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ में एनएच 43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई. हादसा एमसीबी कलेक्टोरेट से करीब 500 मीटर दूर चैनपुर में हुआ. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्च्युरी भेजा. यह हादसा मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ के नाला पार निवासी फिरोज अंसारी अपने भतीजे के साथ बाइक में सवार होकर मनेंद्रगढ़ की तरफ जा रहे थे. नेशनल हाइवे 43 में चैनपुर के पास बाइक को ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे. हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई. और दोनों की मौके पर मौत हो गई.
हादसे की खबर पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां शवों को मर्च्युरी में रखवा दिया गया. बाइक सवार को कुचलने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल का कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिला है. दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं. घटना से परिवार में मातम पसर गया. इसके पहले भी मनेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे में कई हादसे हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



