आधी रात रेत माफिया ने मारी गोली, बिहार से बेकरी में काम करने छग आए मजदूर की मौत, साथी का भी फोड़ा सिर, बुलेट व कार जब्त, 4 गिरफ्तार, एक फरार

Sand mafia shot at midnight, Chhag laborer who came from Bihar to work in bakery died, partner's head also broken, bullet and car seized, 4 arrested, one absconding

आधी रात रेत माफिया ने मारी गोली, बिहार से बेकरी में काम करने छग आए मजदूर की मौत, साथी का भी फोड़ा सिर, बुलेट व कार जब्त, 4 गिरफ्तार, एक फरार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में मामूली विवाद में एक युवक पर गोली चला दी थी. जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था.
इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई.
घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. यहां से कार और मैंगजीन बरामद किया है. बता दें की मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन महिना पहले बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से कृष्णा राजपूत के हौंसले बुलंद हो गए थे.
मृतक मुखलाल रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री का मजदूर बताया जा रहा है. आरोपियों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की है. मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. घटना स्थल से बंदूक की गोली और एक कार को पुलिस ने जब्त किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI