नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 युवाओं को बनाया शिकार, दी गई फर्जी ट्रेनिंग, आरोपी रंजीत चौहान फरार

44 lakh fraud in the name of getting jobs, 11 youths made victims by giving fake appointment letters, fake training given, accused Ranjit Chauhan absconding

नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 युवाओं को बनाया शिकार, दी गई फर्जी ट्रेनिंग, आरोपी रंजीत चौहान फरार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक युवक पर ठगी का आरोप लगा है. आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 युवाओं को ठगी का शिकार बनाया. रायपुर बैंक मुख्यालय पहुंचने पर हुआ धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है. आरोपी के खिलाफ शिकायत होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में डुमरपाली निवासी रंजीत चौहान पर ठगी का आरोप लगा है. आरोपी रंजीत चौहान फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 युवाओं को ठगी का शिकार बनाया.  आरोपी के खिलाफ शिकायत होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ितों से रकम लेकर फर्जी ट्रेनिंग भी दी. आरोपी खुद को पत्रकार और एनजीओ का संचालक बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया था. नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ितों ने पैसों की वापसी मांग की तो आरोपी ने नौकरी के नाम पर लिए गए पैसे लौटाने के नाम पर दिए बाउंस चेक दे दिया.
इस मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. वहीं पीड़ितों ने इंसाफ की गुहार लगाई है. बता दें कि फिलहाल आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
उत्तम कुमार प्रधान पिता सनत कुमार प्रधान निवासी ग्राम जुर्डा ने बताया कि मुझे और 10 लोगों के साथ रंजीत चौहान निवासी डूमरपाली ने नौकरी के नाम पर 22 अप्रेल 2022 से 26 जुलाई 2023 के बीच कुल 44 लाख 20 हजार रूपये की धोखाधड़ी किया है. आरोपी ने नकली नियुक्ति पत्र थमा दिया. आरोपी असीम कृपा फाउंडेशन नाम की NGO  का संचालक है. साथ ही पत्रकार भी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI