शादी के 15 दिन बाद मायके आई महिला से 4 दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार, घर में सो रही नाबालिग से भी दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार
A woman who came to her maternal home 15 days after her marriage was held hostage for 4 days and raped, a minor sleeping in the house was also raped, all the accused arrested
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में दुष्कर्म की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं. जहां शादी के महज 15 दिन बाद मायके आई एक नवविवाहिता के साथ उसकी जान-पहचान के युवक ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी की पहचान अजय सिंह उम्र 23 साल के रुप में हुई है. जो अक्सर पीड़िता के मायके के पास स्थित दुकान में आता-जाता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई की शाम करीब 7 बजे महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी. उसी दौरान अजय सिंह उम्र 23 साल वहां बाइक से पहुंचा और महिला से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी कर अपनी पत्नी बनाना चाहता है. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो अजय ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और चूना पाथर के घने जंगलों में ले गया.
जंगल में बने एक कमरे में आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और चार दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा. जैसे-तैसे पीड़िता वहां से छूटकर थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.
महिला की शिकायत के बाद सनवाल पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 365 (अपहरण), 506 (धमकी), 342 (ग़ैरक़ानूनी तरीके से बंधक बनाना) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया. 29 जुलाई को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुष्कर्म का दूसरा मामला बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां 8 जुलाई की रात नाबालिग लड़की अपनी ननद के साथ घर में सो रही थी. तभी यूपी के रहने वाले राकेश प्रजापति और दिनेश सिंह उसके घर पहुंचे. दिनेश ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और राकेश नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने यूपी में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बलरामपुर लाया गया. दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



