मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सरकारी समिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, किया घेराव, बोले- पशु-पक्षी बेमौत मर रहे

Villagers are angry about Maa Danteshwari Maize Processing and Marketing Government Committee, gheraoed it, said- animals and birds are dying untimely deaths

मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सरकारी समिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, किया घेराव, बोले- पशु-पक्षी बेमौत मर रहे

कोंडागांव : मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सरकारी समिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आने लगा है. मंगलवार की सुबह ग्रामीण बड़ी तादाद में मक्का प्लांट के मुख्य दरवाजे पर इकठ्ठा होकर हल्ला करने लगे. दरअसल मक्का प्लांट से निकलने वाले केमिकल और गंदगी से ग्रामीणों को कई तरह के नुकसान होने की बात वह कह रहे हैं.
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गांव में बीमारी फैलने के साथ ही उनके पशु-पक्षी बेमौत मर रहे हैं. यही नहीं खेती जमीन भी बंजर होती जा रही है. ग्रामीण प्लांट का विरोध तो नहीं कर रहे हैं. लेकिन प्लांट से निकलने वाली गंदगी और इससे हो रहे दुष्परिणाम को लेकर आक्रोशित हैं. आपको बता दें मक्का प्लांट अभी विधिवत रूप से शुरु भी नहीं हो पाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB