पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने हत्या को बताया सुसाइड, गर्लफ्रेंड की शादी तय होने पर बॉयफ्रेंड ने मर्डर कर पेड़ पर लटकाया, आरोपी प्रमोद राम गिरफ्तार
In the postmortem report, the doctor called the murder a suicide, when the girlfriend's marriage was fixed, the boyfriend murdered her and hung her on a tree, accused Pramod Ram arrested
जशपुर : जशपुर में प्रेमी के द्वारा प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर उसे फाँसी के फंदे पर टांग देने का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले स्वास्थ विभाग के बीएमओ और विवेचना अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है. यह पूरा मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बटूंगा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बगीचा के ग्राम बटूंगा में एक महीने पहले हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले का खुलाशा करते हुए पुलिस ने बताया कि फाँसी के फंदे पर झूलती पाई गई युवती ने सुसाइड नहीं किया था. बल्कि उसकी हत्या हुई तो और हत्यारा उसका प्रेमी ही था. पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को जेल भेज दिया है.आरोपी अपनी प्रेमिका की कहीं और शादी की बात को लेकर नाराज था.
मृतिका के फोटो में दिखे, पैर में लगे चोट के निशान से पुलिसआरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई. खास बात यह है कि मेडिकल डॉक्टर की रिपोर्ट में सुसाइडल लिखने पर पुलिस के द्वारा विशेषज्ञ मेडिकल टीम से दुबारा शव का परीक्षण कराया गया. जिसमे यह साबित हो पाया कि युवती की हत्या हुई है. प्राम्भिक शव परीक्षण में इसे सुसाइडल केस बताया गया था. जिसके चलते कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास ने शव परीक्षण में लापरवाही बरतने वाले बगीचा बी.एम. ओ. सुनील लकड़ा को शो कॉज़ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. दूसरी तरफ SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने भी प्रारंभिक मर्ग जांच करने वाले सहायक उप निरीक्षक अजीत लाल टोप्पो को भी नोटिस जारी किया स्पष्टीकरण मांगा है.
इस पूरे मामले में प्रोफेशनल तरीका अपनाकर मामले को आईने की तरह साफ करने वाले बगीचा टी आई संत लाल आयाम के लिए SSP ने नगद ईनाम की घोषणा भी की है.
आरोपी के खिलाफ थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 103(1),238(a) के तहत जुर्म दर्ज है. आरोपी का नाम प्रमोद राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी डूमर पानी , थाना बगीचा, जिला जशपुर ( छ. ग) बताया जा रहा है.
बता दें कि कि प्रार्थी सरपंच ग्राम पंचायत बटूंगा, नकुल साय ने 6 अप्रेल 2025 को थाना बगीचा में मर्ग दर्ज कराया था कि उसकी बड़ी बेटी मृतिका प्रतिमा बाई उम्र 25 साल 5 अप्रेल 2025 को दोपहर करीब एक बजे से घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई. जो कि शाम तक वापस नहीं लौटी. तो घर वाले उसकी पतासाजी कर रहे थे. इसी दौरान 6 अप्रेल 2 025 को गांव के जुल्फी टोंगरी जंगल में उसकी बेटी प्रतिमा बाई का शव एक पेड़ में फांसी से लटका मिला.
पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग दर्ज कर घटना स्थल जाकर शव का पंचनामा कर, डॉक्टर के द्वारा शव का पोस्टमार्डम कराया गया. डॉक्टर द्वारा लापरवाही पूर्वक पीएम करते हुए पीएम रिपोर्ट को सुसाइडल लेख किया गया था. लेकिन मृतिका के परिजनों के द्वारा किसी के द्वारा हत्या कर शव को फांसी में टांग देने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर से की गई थी.
जांच में मौत संदेहास्पद पाए जाने से पीएम रीपोर्ट को मय फोटोग्राफ, केस डायरी सहित फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया. फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रवि किरण तिर्की और डॉ. सुनील खाखा के द्वारा जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाकर हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा थाना बगीचा में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1), 238(a) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
चूंकि मामला महिला के हत्या कर शव को फांसी में टांगने से संबंधित था और आरोपी अज्ञात था. इसलिए पुलिस के द्वारा हत्या के क्या संभावित कारण हो सकते हैं. उनके ऊपर बारीकी से तफ्तीश कर रही थी. कि कही मृतिका का किसी से विवाद तो नहीं था. इसी दौरान पुलिस को मालूम चला कि मृतिका का प्रेम संबंध गांव के ही आरोपी प्रमोद राम के साथ कई साल से चल रहा था. और मृतिका की शादी घर वालो ने कहीं और तय कर दी थी. पुलिस ने जब उस दिशा में अपनी जांच तेज की और मृतिका के घर वालों से भी पूछताछ करने पर उन्होंने भी आरोपी प्रमोद राम के ऊपर मृतिका की हत्या कर फांसी में टांग देने के लिए शक जाहिर किया.
जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए मालूम चला कि घटना दिनांक को आरोपी प्रमोद राम, मृतिका प्रतिमा बाई से मिलने जंगल गया था. और पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से भी यह बात साफ हो गई कि मृतिका की फोन पर आख़री बार आरोपी प्रमोद राम से ही बातचीत हुई थी.
पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी प्रमोद राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा शुरु में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर आरोपी प्रमोद राम टूट गया और बताया कि वह और मृतिका प्रतिमा बाई के मध्य काफी समय से प्रेम सम्बन्ध था और मृतिका प्रतिमा बाई की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी थी. इसी बात को लेकर वह घटना दिनांक को मृतिका प्रतिमा बाई को फोन कर मिलने के लिए जुल्फी टोंगरी जंगल में बुलाया.
इस दौरान वह शराब भी पिया हुआ था जंगल में मिलने के दौरान आरोपी प्रमोद राम ने मृतिका प्रतिमा बाई को उसको छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी करने से मना करने लगा. लेकिन मृतिका प्रतिमा बाई उसकी बात नहीं मान रही थी और घर वालों के द्वारा तय किए गए रिश्ते में शादी करना चाह रही थी. जिससे आरोपी नाराज होकर, मृतिका प्रतिमा बाई की गला दबाने लगा. जिससे मृतिका बेहोश हो गई तब आरोपी ने मृतिका की चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर पेड़ में टांग दिया. जिससे मृतिका की मौत हो गई और वह चुपचाप अपने घर लौट गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



